Bitget Wallet का वर्चुअल खाता: आपके वॉलेट में आपका अपना USD और EUR खाता
रिपोर्ट

डॉलर या यूरो में पेमेंट पाना अक्सर काफी झंझट भरा होता है. इसके लिए आपको US या यूरोप का बैंक खाता चाहिए होता है और उसे खोलने के लिए अक्सर वहां की रेजिडेंसी, ढेर सारे दस्तावेज़ या किसी दूर-दराज़ की ब्रांच के एक्सेस की ज़रूरत पड़ती है. विदेशी कंपनियों या क्लाइंट्स के साथ काम करने वाले लाखों लोगों के लिए, इसका मतलब है कि उनका अपना पैसा भी पारंपरिक फ़ाइनेंशियल सिस्टम की बंदिशों में अटक सकता है.
अब यह बदल रहा है. हम
वर्चुअल खाता लॉन्च कर रहे हैं, यह एक ऐसा फ़ीचर है जो आपके सेल्फ़-कस्टडी वॉलेट में ही आपका अपना
USD और
EUR अकाउंट नंबर देता है. इसके जरिए आप पारंपरिक पेमेंट नेटवर्क से पैसे प्राप्त कर सकते हैं, जो अपने-आप आपके वॉलेट में USDT या USDC में कन्वर्ट हो जाएंगे. इसे
खोलने पर कोई शुल्क नहीं है,
यह दुनियाभर में उपलब्ध है,
और इसके लिए US या यूरोप की रेजिडेंसी या बैंक ब्रांच जाने की ज़रूरत नहीं है. यानी, आप जहां भी हों, ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.
वर्चुअल खाता कैसे काम करता है
वर्चुअल खाता खोलने पर आपको अपना एक
असली USD और EUR अकाउंट नंबर मिलता है. इसे ठीक वैसे ही शेयर करें जैसे आप सामान्य बैंक खाते की जानकारी शेयर करते हैं. जैसे ही पैसा आता है, वह आपके वॉलेट में स्टेबलकॉइन के रूप में पहुंच जाता है.
डिजिटल इकोनॉमी के लिए बना
यह वर्चुअल खाता रोज़मर्रा की इन तीन ज़रूरतों के लिए काम आता है:
-
विदेश से पेमेंट पाना: अगर आप फ्रीलांसर हैं या विदेशी कंपनी के लिए काम करते हैं, तो US या यूरोप के एम्प्लॉयर से अपनी सैलरी सीधे USD या EUR में पाएं—बिना किसी स्थानीय बैंक खाते या अतिरिक्त शुल्क के.
-
रेमिटेंस पाना: विदेश से आने वाले पैसे सीधे अपने USD या EUR अकाउंट नंबर पर पाएं. पारंपरिक रेमिटेंस सेवाओं के मुकाबले कम शुल्क में पैसा पाएं.
-
अपने वॉलेट में फ़ंड जोड़ना: अपने सामान्य बैंक खाते से पैसे भेजें और उन्हें सीधे स्टेबलकॉइन में पाएं—बेहतर रेट्स के साथ, बिना सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज या थर्ड-पार्टी ऑनरैंप इस्तेमाल किए.
वर्चुअल खाता हमारे लाइसेंस प्राप्त बैंकिंग पार्टनर
Noah द्वारा संचालित है और
ACH,
Fedwire,
SEPA, और
SWIFT के ज़रिए आने वाले ट्रांसफ़र सपोर्ट करता है. यानी दुनिया के सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले पेमेंट नेटवर्क अब सीधे आपके वॉलेट में मौजूद हैं.
आने वाले कुछ महीनों में आउटबाउंड ट्रांसफ़र की सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे आपके खाते में पैसा पहुंचने के बाद आप उससे और भी बहुत कुछ कर सकेंगे.
पूरा फ़ाइनेंशियल साइकिल, एक ही वॉलेट में
विदेशों में पैसे भेजना महंगा पड़ सकता है, खासकर जब कई बैंक, पेमेंट प्रोवाइडर और बिचौलिए अपना-अपना हिस्सा काटते हैं. वर्चुअल खाते के ज़रिए
$500 के ACH ट्रांसफ़र पर Bitget Wallet में शुल्क के रूप में करीब
$2.00 लगते हैं. World Bank के आंकड़ों के मुताबिक, पारंपरिक रेमिटेंस सेवाओं से इतनी ही रकम भेजने की औसत वैश्विक लागत करीब
6% है—यानी $500 भेजने पर लगभग
$30. किसी तीसरे पक्ष द्वारा लगाए गए शुल्क, जैसे कि भेजने वाले बैंक या ब्लॉकचेन नेटवर्क से लगने वाले शुल्क, अलग से लागू हो सकते हैं.
लेकिन वर्चुअल खाते की असली वैल्यू सिर्फ़ कम शुल्क तक सीमित नहीं है. फ़ंड आने के बाद आप उन्हें
Bitget Wallet Card या QR पेमेंट से खर्च कर सकते हैं, दुनिया भर में कहीं भी भेज सकते हैं, उनसे यील्ड कमा सकते हैं या क्रिप्टो और टोकनाइज़्ड रियल-वर्ल्ड एसेट्स में निवेश कर सकते हैं—वह भी बिना अपने पैसे को अलग-अलग फ़ाइनेंशियल ऐप और खातों के बीच इधर-उधर किए.
यह हमारे
Onchain Payments Matrix का हिस्सा है. एक ग्लोबल पेमेंट इन्फ़्रास्ट्रक्चर जो क्रिप्टो एसेट्स, स्टेबलकॉइन्स और पारंपरिक बैंकिंग नेटवर्क को जोड़ता है. ये सभी फ़ीचर्स मिलकर दिखाते हैं कि सेल्फ़-कस्टडी वॉलेट क्या बन सकता है: सिर्फ़ डिजिटल एसेट्स स्टोर या ट्रेड करने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा फ़ाइनेंशियल खाता जिससे आप अपने पैसे रिसीव, ट्रांसफ़र, खर्च, सेव और निवेश कर सकें—और उनका कंट्रोल हमेशा आपके पास रहे.
अपने पहले लेन-देन पर ज़ीरो फ़ीस
इस लॉन्च के मौके पर
27
अक्टूबर, 20:00 बजे से 3
1
दिसंबर
, 23:59 (UTC+8
) बजे तक
, दुनिया भर के
पहले 1,000 पात्र यूज़र्स जो अपने
USD और
EUR
वर्चुअल खाते
में कम से कम
कुल 50
USD
या
EUR का पहला डिपॉज़िट करेंगे
उन्हें ज़ीरो ट्रांज़ैक्शन फ़ीस की सुविधा मिलेगी. इसमें रेल शुल्क, वॉल्यूम शुल्क, और नेटवर्क शुल्क शामिल हैं. स्लॉट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं.
इस ऑफ़र का फायदा कैसे लें
डिपॉज़िट करते समय आपसे सामान्य शुल्क लिया जाएगा. इसके बाद Bitget Wallet वह शुल्क सीधे आपके रिवॉर्ड्स खाते में रिफ़ंड कर देगा.
दो बातें ध्यान में रखें:
-
पात्रता के लिए न्यूनतम राशि: सामान्य शुल्क कटने के बाद आपके वर्चुअल खाते में कम से कम 50 USD या EUR पहुंचना चाहिए. यह 50 USD या EUR की शर्त रिफ़ंड से पहले की राशि पर लागू होती है. इसलिए, शुल्क कवर करने और न्यूनतम सीमा पार करने के लिए थोड़ी ज़्यादा राशि भेजें.
-
रिफ़ंड की सीमा: आपकी जमा राशि के पहले 1,000 USD या EUR पर कोई शुल्क नहीं लगता है. इससे ज़्यादा रकम पर सामान्य शुल्क लागू होगा.
इस ऑफ़र के लिए कौन पात्र है?
-
Bitget Wallet के वर्चुअल खाते को पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स
-
वे यूज़र्स जो ऐसे देश या इलाके में रहते हैं जहां वर्चुअल खाता उपलब्ध है
इस पूरे कैंपेन की अवधि के दौरान, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर, रिवॉर्ड पहले 1,000 पात्र यूज़र्स को ही मिलेगा.
इसके अलावा, 30 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर तक हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर
$2,000 प्राइज़ पूल वाला एक UGC कैंपेन भी चल रहा है. ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे आधिकारिक
X खाते पर जाएं!
आपका रोज़मर्रा का फाइनेंस, अब क्रिप्टो के साथ
लाखों लोगों के लिए डॉलर अकाउंट और क्रॉस-बॉर्डर बैंकिंग तक पहुंच हमेशा इस बात पर निर्भर रही है कि वे कहां रहते हैं, उनके पास कौनसे दस्तावेज़ हैं, और कौन से फ़ाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस उन्हें सर्विस देने को तैयार हैं. US और EU पेमेंट नेटवर्क को सीधे आपके अपने वॉलेट में लाकर, हम इनमें से कुछ रुकावटों को दूर कर रहे हैं. इससे ज़्यादा लोगों के लिए ग्लोबल फ़ाइनेंशियल सिस्टम में हिस्सा लेना आसान हो जाता है—और हम ऐसे रोज़मर्रा के फ़ाइनेंस के एक कदम और करीब आते हैं जो सीमाओं के पार, सबके लिए काम करता है.
आज ही अपने Bitget Wallet ऐप में
वर्चुअल खाता
खोलें और USD व EUR को सीधे अपने वॉलेट में स्टेबलकॉइन के रूप में पाएं.
सुझाए गए



